“ काल हर, दुखः हर, कष्ट हर, रोग हर, दरिद्र हर हर हर महादेव ” स्थान: जिला किन्नौर, हिमाचल प्रदेश दिनांक: 20-21 अगस्त, 2023 इस यात्रा की विडियोग्राफी का लिंक मेरे यूटयूब पेज पर भी है अवश्य देखेंः - किन्नर कैलाश यात्रा । नमस्कार साथियों, आपके प्यार और समर्थन से प्रेरित होकर, आज मैं आपके साथ एक ऐसी यात्रा सांझा कर रहा हूँ जिसे मैंने न सिर्फ पैरों से, बल्कि दिल और आत्मा से भी तय किया है— किन्नर कैलाश यात्रा । यह यात्रा केवल एक ट्रेक नहीं, बल्कि भगवान भोलेनाथ से एक आत्मिक जुड़ाव की यात्रा है। जो भी इस राह पर चलता है, वह खुद को प्रकृति, आस्था और सहनशीलता के सबसे कठिन इम्तिहान में डालता है। 🛕 पंच कैलाश में एक — किन्नर कैलाश भगवान शिव के पांच कैलाशों में शामिल किन्नर कैलाश हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित है। यहाँ 6050 मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक प्राकृतिक शिवलिंग विराजमान है जो बिना किसी सहारे के खड़ा है — बिल्कुल 90 डिग्री पर। इसे देखना किसी चमत्कार से कम नहीं। पंच कैलाश में शामिल हैं: मानसरोवर श्रीखंड महादेव किन्नर कैलाश मणिमहेश आदि कैलाश 📍 किन्नर कैलाश का भूग...
टिप्पणियाँ