About
नमस्कार!!
मैं शुभम शर्मा, पेशे से एक पुलिस अधिकारी हूँ और दिल से एक घुमक्कड़ भी, देश की सेवा करते हुए वर्दी पहनना जितने गर्व की बात है, उतना ही सुकून मुझे पहाड़ों की ऊँचाइयों, जंगलों की शांति और नए व्यंजन बनाने में मिलता है।
जब भी ड्यूटी से फुर्सत मिलती है, तो मैं बैग पैक करता हूँ और निकल पड़ता हूँ किसी नई मंज़िल की ओर कभी ट्रेकिंग के लिए, तो कभी किसी अनजाने गाँव की ओर, जहाँ सादगी और संस्कृति आज भी ज़िंदा हैं।
इस ब्लॉग पर मैं आपके साथ अपने सफ़र की कहानियाँ, ट्रेकिंग के अनुभव, ज़रूरी टिप्स और वो पल साँझा करता हूँ जो मुझे जीवन से जोड़ते हैं। अगर आप भी प्रकृति से प्रेम करते हैं, ट्रेकिंग के शौकीन हैं या बस ज़िंदगी के रूटीन से थोड़ा हटकर कुछ देखना चाहते हैं—तो ये ब्लॉग आपके लिए है।
चलिए, एक साथ कदम बढ़ाते हैं—ड्यूटी से दूर, प्रकृति के और करीब।
धन्यवाद!
टिप्पणियाँ